संयुक्त राष्ट्र में निवेश का झांसा देकर कारोबारी से ठगे 25 लाख

इंदिरापुरम। दिल्ली के कारोबारी जाहिद से संयुक्त राष्ट्र से मिड डे मील, स्कूल ड्रेस, मास्क, सैनिटाइजर और अन्य कल्याणकारी योजनाओं में निवेश कराने के नाम 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि महिलाओं ने चार अन्य लोगों को भी जाल में फंसाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया है।

कारोबारी ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2020 में उनके मित्र ने इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी निवासी वर्षा नारंग और कल्याणी खेरा से मुलाकात कराई थी। दोनों ने खुद को संयुक्त राष्ट्र के भारतीय कार्यक्रमों से जुड़ा होने के बारे में परिचय दिया था। बातचीत के दौरान कारोबारी को झांसे में लेते हुए कहा कि उन्हें संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी योजनाओं में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न और लाभ मिल सकता है। वह उनके जाल में फंस गए और मिड डे मील योजना में 25 लाख रुपये लगाने को तैयार हो गए। कुछ दिनों में दोनों महिलाओं को पूरी रकम निवेश करने के लिए दे दी। कारोबारी का आरोप है कि रकम देने के बाद दोनों अलग-अलग तरह से कभी संयुक्त राष्ट्र के साथ अनुबंध नहीं होना, कभी कार्यालय बंद होना और कभी योजना ही बंद होने जैसे बहाने बनाने लगीं।

कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि महिलाओं ने उन्हें कोविड केस बढ़ने पर अधिकारियों के नहीं आने का लगातार झांसा दिया। जब कारोबारी ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें मारने की धमकी दी गई। यही नहीं, दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाया गया। कारोबारी का कहना है कि महिलाओं ने चार लोगों से स्कूल ड्रेेस, मास्क सैनिटाइजर, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और स्टेशनरी के सामान के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कराकर धोखाधड़ी की है। अब कारोबारी जाहिद ने एसएसपी से शिकायत के बाद इंदिरापुरम थाने में ठगी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोनों महिलाओं से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CellXRenewal Reviews Complete Ripoff or Keto Pills That Work?

ViaKeto Gummies canada Reviews Scam Alert! Don’t Take Before Know This

YumLabs Nutrition ACV + Keto Gummies australia Genuine Scam Complaints or Legit Diet Pills?